फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिक्री के लिए आया प्लास्टिक कोटेड राखी का लिफाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन में भाइयों को राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने इस वर्ष फिर प्लास्टिक कोटेड आकर्षक लिफाफा उपलब्ध करा रहा है। दस रुपये मूल्य के प्रति लिफाफे पर हैप्पी राखी लिखा हुआ है। जिले को बृहस्पतिवार को ये लिफाफे उपलब्ध करा दिए गए। इसकी बिक्री प्रधान डाकघर से की जाएगी। सावन मास में पड़ने वाला भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त को जिले में मनाया जाएगा। इस त्योहार में अभी एक माह का समय शेष है। सामान्य लिफाफे में राखी भेजने से बारिश के इस मौसम में उसके खराब होने का अंदेशा बना रहता है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को भेजी जाने वाली राखी बरसात में सुरक्षित रहे और भीगने न पाए, इसके लिए डाक विभाग ने प्लास्टिक कोटेड लिफाफे के जरिए राखी भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई है। पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर प्लास्टिक कोटेड लिफाफा उपलब्ध कराया है। आज दिन में जिले को हैप्पी राखी लिखा 610 प्लास्टिक कोटेड लिफाफे उपलब्ध हो गए। उपलब्ध होने के बाद कर्मचारियों की ओर से उसकी गणना की गई। इसकी बिक्री स्थानीय प्रधान डाकघर से की जाएगी। इस संबंध में डाक अधीक्षक दिनेश साह ने बताया कि बारिश के मौसम में राखी भीगने न पाए, इसके लिए विभाग ने प्लास्टिक कोटेड लिफाफे के जरिए राखी भेजने की व्यवस्था की है। दस रुपये मूल्य का प्लास्टिक कोटेड राखी लिफाफा उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें