गाजीपुर। भाजपा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सघन अभियान शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चला रही है। 10 जुलाई तक जिले के विभिन्न स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों तथा सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से व्यापक रूप से जिले भर में वृक्षारोपण किया जाएगा। यह बातें पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने माता तेतरा देवी गर्ल्स डिग्री कालेज में वृक्षारोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में पर्यावरण स्वच्छता के प्रति पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। स्वच्छता को सरकार अपनी कार्य पद्धति में शामिल करके इस पर प्रभावी रुप से सार्थक प्रयास कर रही है। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के 15 वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, अटल सिंह, जगदीश सिंह, रामप्रीति सिंह, गौरव, झुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे।