फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जलयान के लिए खोला गया पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गंगा नदी पर बने पीपा पुल को जहाज पार कराने के लिए बृहस्पतिवार को खोल दिया गया। पीपा पुल को 11 बजे खोला गया और साढ़े 12 बजे के बाद जोड़ा गया। पीपा पुल के खुलने के कारण डेढ़ घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। पीपा पुल के मेठ जामवंत ने बताया कि बक्सर की ओर से जहाजों के आने की सूचना पर छह पीपे खोलकर रास्ता बनाकर जहाजों को पार को पार कराया गया। इस दौरान आवागमन बंद रहा। संवाद
विज्ञापन



मालवाहक जलयान रविंद्रनाथ टैगोर ने पार किया पीपापुल
मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा-रामपुर पीपापुल के रास्ते से होकर मालवाहक जलयान के जाने के लिए बृहस्पतिवार को पुल खोले जाने के कारण दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मालवाहक जलयान रविंद्रनाथ टैगोर का परिचालन कोलकता से वाराणसी के मध्य हो रहा है, जब यह जहाज पीपापुल के पास आता है तो पीपापुल को खोलकर मालवाहक जहाज को पार कराया जाता है। गुरुवार को पीपापुल को बीच से खोलकर मालवाहक जलयान रविंद्रनाथ टैगोर को दोपहर साढ़े 12 बजे पार कराया गया। इस दौरान बच्छलकापुरा-रामपुर पीपापुल पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आवागमन बंद रहा। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें