फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छठवीं बार बह गया पीपापुल का एप्रोच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपापुल का एप्रोच छठवीं बार बह गया, खतरनाक बना अवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप दो तहसीलों मुहम्मदाबाद और सेवराई को जोड़ने वाले पीपापुल का एप्रोच छठवीं बार गंगा में बह गया। जिससे यहां से गुजरना लोगों के लिए खतरनाक हो गया है। ऐसे में पीपा पुल ग्रामीणों सहित अन्य राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर रात में पीपापुल का एप्रोच पानी के तेज बहाव के कारण गंगा में बह गया। जिसके चलते पुल से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि महकमे के द्वारा दोयम दर्जे से पीपापुल के एप्रोच के निर्माण के चलते यह स्थिति बनी हुई है। अगर एप्रोच को लेकर महकमे की लापरवाही इसी तरह बनी रही तो भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, पीपापुल के इस एप्रोच के गंगा में बह जाने के बाद राहगीरों को तीन किमी की दूरी के बजाए दस गुना अधिक करीब 35 किमी घंटों में घूमकर रामपुर, रेवतीपुर, तिलवां मोड़, पकड़ी, डेढगावां, सुहवल, कालूपुर, मेदनीपुर से घाट होते हुए आना-जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों व अन्य राहगीरों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई व्यवस्था नहीं है। बताया कि फरवरी महीने में जब से इस पुल का संचालन शुरू हुआ है। आज तक नियमित तरीके से एक महीने भी इसका संचालन नहीं हो सका। लोगों ने मांग किया कि गंगा के तेज बहाव को देखते हुए एप्रोच का निर्माण मानक के अनुरूप किसी दूसरे जगह कराया जाए ताकि आए दिन हो रहे इस तरह की समस्या से निजात मिल सके एवं किसी तरह की संभावित हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस पीपापुल का लाभ जितना मिलना चाहिए नहीं मिल पा रहा है। चार पहिया वाहनों का संचालन इस पुल से शायद ही इस बार हुआ हो। पीपापुल के बंद होने अब महज एक ही महीने का समय शेष बचा है। 15 जून से मानसून के शुरू होते ही इसका संचालन अगले 15 अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में लोनिवि खंड तृतीय के अवर अभियंता महेन्द्र मौर्य ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण यह हुआ है। जल्द ही एप्रोच की मरम्मत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें