सुहवल थाना क्षेत्र के वजीराबाद के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप क्षतिग्रस्त हुई साइकिलों और ब
सुहवल। थाना क्षेत्र के मलसा गांव स्थित वजीराबाद के पास शुक्रवार को एनएच-24 पर पिकअप ने सड़क किनारे स्थित निजी लाइब्रेरी के बाहर खड़ी छात्रों की करीब 12 साइकिलों और चार बाइकों को रौंद दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि विभिन्न गांवों के छात्र अपनी साइकिल और बाइक लाइब्रेरी के बाहर खड़ी कर अंदर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे पिकअप खड़े वाहनों में जा भिड़ी। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर चालक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
सुहवल थाना क्षेत्र के वजीराबाद के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप क्षतिग्रस्त हुई साइकिलों और ब