फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मांग को लेकर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
को-आपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण एवं कंप्यूटराइजेशन में वित्तीय अनियमितता की जांच सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को बैंक मुख्यालय पर दिनभर धरना दिया। इसके बाद शाम को बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी लंबित मांगों के संबंध में 18 अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। दूसरे चरण में बैंक के कर्मचारियों ने 23 से 25 अगस्त तक मुख्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष विजयकृष्ण यादव ने बताया कि 26 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
29 अगस्त को वाराणसी में उपायुक्त सहकारिता के कार्यालय पर प्रदर्शन तथा 31 अगस्त को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ के कार्यालय पर प्रदेश भर के बैंक कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद भी हमारी मांगें पूरी न होने पर पांच सितंबर को प्रदेश के सभी सहकारी बैंकों में पूर्ण हड़ताल करके बैंक मुख्यालय पर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। धरना देने वालों में त्रियोगी नारायण चतुर्वेदी, शरद द्विवेदी, आनंद कुमार, संतोष कुमार वर्मा, संदीप कुमार, राकेश कुमार, रानू अग्रवाल, अजय कुमार राय, माधुरी आनंद, अच्छे कुमार, संजय सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, विनोद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें