महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे पर केक काटते प्राचार्य प्रो. डॉ. आनं
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में सोमवार को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि फिजियोथेरेपी न केवल मरीजों को दर्द और विकलांगता से उबारती है, बल्कि उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने की नई राह प्रदान करती है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय और सुनील सिंह ने भी अपने अनुभवों साझा किया। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि उनके पैर की समस्या मेडिकल कालेज में हो रही फिजियोथेरेपी की वजह से ठीक हो चुकी है। सीएमएस डा. राजेश सिंह ने कहा कि हर वर्ष आठ सितंबर को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी- डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1996 में वर्ल्ड कन्फेडरेशन फॉर फिजिकल थेरेपी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि फिजियोथेरेपी किस प्रकार से दर्द निवारण, हड्डियों एवं जोड़ों की समस्या, स्ट्रोक, रीढ़ की चोट, लकवे जैसी गंभीर स्थितियों से उबरने और जीवन की गुणवत्ता सुधारने में सहायक है। कार्यक्रम के अंत में फिजियोथेरेपी विभाग के कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से फिजियोथेरेपिस्ट नीलमणि यादव, गौरव वर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस मौके पर बाल रोग विभाग के प्रोफेसर उमेश कुमार, ऑर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश मिश्रा सहित मेडिकल कॉलेज के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।