फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... जल बचाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य : राजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन और नदी संरक्षण जन चेतना अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक मैरेज हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन नदी, हरियाली एवं जीव जंतुओं के लिए अभिशाप है। इस भयानक स्थिति से बचने के लिए एक मात्र उपाय जलवायु परिवर्तन का अनुकूल उन्मूलन है। उन्होंने कहा कि जल बचाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए। जल संरक्षण के लिए संगठित होकर सत्याग्रह करने की आवश्यकता है। गांधी संस्थान दिल्ली के रमेश ने कहा कि नदियों का संरक्षण नितांत आवश्यक है। डॉ.लल्लन प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हरियाली के लिए जनभागीदारी जरूरी है। जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय है। आज जल को संरक्षित नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी के लिए जल मिलना संभव नहीं होगा। अध्यक्षता श्रीकांत पांडे ने की। इस मौके पर अर्जुन पांडेय, समीम अब्बासी, नर्वदेश्वर राय, लल्लन प्रसाद कुशवाहा, बंशीधर कुशवाहा, मदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें