फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोटो-सर्दी में बढ़ी 10 क्विंटल गुड़ की ज्यादा खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में गुड़ का सेवन फायदेमंद है। ठंड में लोग चीनी के बजाय गुड़ का सेवन ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गुड़ की बिक्री बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए है। किराना व्यापारी वशिष्ठ कुशवाहा ने बताया कि इन दिनों देसी गुड़ की अच्छी खपत है। सर्दी में इससे बनी मिठाइयां, तिल-गुड़, गुड़ की चाय और गर्म पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। लोग इसे सर्दी-जुकाम से बचाव और शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए उपयोग करते हैं। आयुर्वेद में भी गुड़ को पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है। सर्दी से पहले गुड़ 44 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। पहले 10 क्विंटल अब प्रतिदिन 20 क्विंटल गुड़ की खपत हो रही है। किसान रामप्रवेश यादव, राहुल और भूपेंद्र यादव ने बताया कि गन्ने की पेराई के बाद तैयार होने वाला ताजा गुड़ का अच्छा दाम मिल रहा है। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के मुताबिक सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें