सपा की पूर्व सांसद फूलन देवी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को करंडा क्षेत्र के परमेठ में किया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज के हंडिया के विधायक हाकिम लाल बिंद ने कहा कि हम जब भी फूलन देवी का नाम लेंगे तो नेताजी का नाम अपने आप आ जाता है। बिंदु बाला बिंद ने कहा कि जितनी निंदा व अत्याचार फूलन देवी ने झेला है, शायद ही किसी महिला ने झेला हो। सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि फूलन देवी दुनिया की दस्यु सुंदरी व विश्व की चौथी विद्रोही महिला थीं। वह अब महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस मौके पर जंगीपुर विधायक डाॅ. विरेंद्र यादव, विधायक जै किशन साहू, डाॅ. सीमा यादव, रीना यादव, विभा पाल आदि मौजूद रहीं। संवाद