फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: पहली में तीन, दूसरी पाली में साढ़े चार हजार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। इसमें सभी सोलह केंद्रों पर दोनों पालियों में पंजीकृत 15,456 परीक्षार्थियों में 6038 अनुपस्थित थे जबकि 9418 ने परीक्षा दी। अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बाद में सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गई।
विज्ञापन

जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का रविवार को दूसरा दिन था। प्रत्येक पाली में सभी सोलह केंद्रों पर 7728-7728 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दो पालियों में कराई गई इस परीक्षा में आज कुल 15456 परीक्षार्थी थे। इसमें पहली पाली में 3090 अनुपस्थित थे जबकि 4638 ने परीक्षा दी। इसी तरह दूसरी पाली में 4780 उपस्थित थे। शेष 2948 ने परीक्षा छोड़ दी।
मालूम हो कि पहले दिन बीते शनिवार को पंजीकृत 7728 में 3201 ने परीक्षा छोड़ दी थी जबकि 4527 उपस्थित थे। इसी तरह दूसरी पाली में कुल 7728 में 4690 उपस्थित एवं 3038 अनुपस्थित थे। इस तरह से 15 एवं 16 अक्तूबर को दो दिन दो पालियों में कराई गई इस परीक्षा में कुल 30912 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 18,635 उपस्थित हुए एवं 12, 277 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

परीक्षा नकलविहीन तथा सकुशल संपन्न कराने के लिए दो जोनल, पांच सेक्टर एवं हर पाली में 23-23 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया था। इसके अलावा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि पीईटी की परीक्षा शनिवार एवं रविवार को दोनों पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गई।
परीक्षा से रोडवेज की रही बल्ले-बल्ले
पीईटी के चलते राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो की बल्ले-बल्ले रही। दो दिनों में आयोजितपरीक्षा में डिपो को शानदार आय हुई। रोजाना के निर्धारित लक्ष्य सात लाख 54 हजार से अधिक आय हुई। परीक्षा के पहले दिन शनिवार को करीब आठ लाख तथा दूसरे दिन रविवार को दस लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए आज अधिकांश बसों का संचालन गोरखपुर के लिए किया गया। इसके अलावा आजमगढ़, वाराणसी एवं प्रयागराज के लिए भी बसें चलाई गई। बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत का हर संभव ख्याल रखा गया। परीक्षार्थियों के घर वापस लौटने के चलते डिपो परिसर में देर शाम तक गहमागहमी रही। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी मुस्तैद थे।
जाम की समस्या से दो-चार हुए लोग
गाजीपुर। पीईटी कमें शामिल होने सैकड़ों की संख्या अभ्यर्थी रविवार को भी आए थे। भीड़ की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हुई। दोनों पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद कई जगहों पर लोगों को जाम के संकट से दो-चार होना पड़ा। रेलवे स्टेशन रोड पर काफी देर तक वाहनों की कतार लगी रही। इसके चलते काम के सिलसिले में निकले लोगों को विलंब का सामना करना पड़ा। कमोवेश इसी तरह की स्थिति मिश्रबाजार एवं महुआबाग क्षेत्र में पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें