फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : एक नवंबर तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) के मद्देनजर रेलवे प्रशासन की ओर से बलिया-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। बलिया-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 व 31 अक्तूबर को चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 05154 कानपुर-बलिया सेंट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05153 बलिया– कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी बलिया से शाम 07:30 बजे प्रस्थान कर यूसुफपुर रात 08:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 08:37 बजे, औड़िहार रात 09:22 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान कर औड़िहार रात 10:22 बजे पहुंचेगी। गाजीपुर सिटी रात 11:07 बजे और यूसुफपुर से रात 11:32 बजे पहुंचेगी। परीक्षा विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें