फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यालयों के सभी वाहनों का परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सड़क किनारे की झाड़ियों की छंटाई, ब्रेकर से पहले पट्टियों का निर्माण, स्कूलों में प्रार्थना सभा व पीटीएम के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अनिवार्य रूप से कराई जाए। विद्यालयों के सभी वाहनों का परमिट व फिटनेस प्रमाणपत्र जांचकर सुनिश्चित किया जाए। बिना फिटनेस व नवीनीकरण के कोई वाहन न चले। बिना लाइसेंस के विद्यार्थी दोपहिया वाहन से विद्यालय न आएं। लाइसेंसधारी छात्र हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।हिट एंड रन मामलों पर जागरूकता के लिए कार्यशालाएं कराने, गोल्डन ऑवर में घायलों को अस्पताल पहुँचाने हेतु एम्बुलेंस की त्वरित उपलब्धता, हाईवे पर अवैध पार्किंग रोकने, नशे में गाड़ी चलाने, बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि जिले के 17 ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य तत्काल कराए जाएंगे। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों द्वारा मीडियन तोड़कर अवैध कट बनाने की घटनाओं पर भी सख्त कार्यवाही के आदेश दिए गए। बैठक में लोनिवि, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, एनएचएआई के अधिकारी तथा बस-ट्रक यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें