फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाइयों का तिलक कर उतारी आरती, रक्षा का लिया वचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक पर्व भैया दूज बृहस्पतिवार को श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना करते हुए पारंपरिक विधि से पूजन-अर्चन किया। भाइयों ने भी उन्हें उपहार प्रदान कर उनकी रक्षा करने का संकल्प दोहराया। घर-घर में इस अवसर पर उल्लास और उत्सव का वातावरण दिखाई दिया। त्योहार मनाने के लिए ससुराल से बहनें मायके पहुंची थीं। भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी। हाथों में कलावा बांधकर भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। बहन की रक्षा करने का वचन देकर उपहार भेंट किया। सुबह से शाम तक मिठाई की दुकानों पर काफी चहल-पहल रही। पर्व पर बहनों से टीका लगवाने के लिए दिन भर लोगों की आवाजाही रही। इसके चलते ई-रिक्शा चालकों और प्राइवेट सवारी वाहनों के चालकों की बल्ले-बल्ले रही। इसी प्रकार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मोहम्मदाबाद, भीमापार, रेवतीपुर, जमानिया, सादात, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, मरदह, बिरनो, खानपुर, सुहवल, औड़िहार, सैदपुर, नंदगंज, देवकली, शादियाबाद, बरेसर, बहरियाबाद, सिधागरघाट, जखनिया, दुबिहा, दिलदारनगर, सेवराई, दुल्लहपुर, करंडा, गहमर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैयादूज का पर्व उमंग और उत्साह के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें