फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिलखते बच्चों को देख फटा लोगों का कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर विकास यादव की गिरफ्तारी के दौरान पत्नी की मौत का मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



खानपुर। पांच वर्ष की खुशी, चार वर्ष का राज और एक वर्ष की गुड़िया को कुछ नहीं पता कि आखिर हुआ क्या है। वे तो बिलख रहे हैं अपनी मां के लिए, जो उन्हें दिख नहीं रही है। वे परेशान हैं कि उनकी पूरी दुनिया जो उनकी मां नंदिनी में समाई है, उनके सामने क्यों नहीं आ रही है। परिवार और पास-पड़ोस के लोग उन बच्चों को किसी तरह संभालने में तो लगे हैं लेकिन उनकी मां अब उन्हें कभी नहीं दिखेगी ये सोचकर हर किसी का कलेजा फटा जा रहा है। इतना ही नहीं, ऐसी घड़ी में पिता भी बच्चों को संभालने के लिए मौजूद नहीं क्योंकि उसके अपराधों ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मंगलवार को ये माहौल था विकास के घर का।

मधुबन निवासी रमेश यादव के पांच पुत्रों में विकास दूसरे नंबर पर है। वह गो तस्करी समेत अन्य मामलों में वांछित था। साल 2022 में कुर्की के बाद कुछ दिनों से अपने पत्नी और बच्चों संग अपनी ननिहाल जौनपुर जनपद के चंदवक थाना के उचहुआ गांव में रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को इसकी भनक लगी तो गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू हो गई। सोमवार की देर रात उसे धर दबोचा गया। इसी दौरान पत्नी नंदिनी की मौत हो गई। ऐसे में तीन मासूम बच्चों की चिंता कर किसी को सताती रही। विकास को क्या पता था कि अपराध की दुनिया में कदम रखने से उसका परिवार उजड़ जाएगा और बच्चों को ये दिन देखने को मिलेगा।


शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

गाजीपुर। नंदिनी की मौत के बाद परिजन सुबह करीब 10.30 बजे शव लेकर कचहरी स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर शव रखकर न्याय की गुहार लगाई। सपा के सदर विधायक जैकिशुन साहू, जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव और पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। करीब तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन




वीडियो वायरल

जब पुलिस टीम विकास की तलाश में दरवाजा खटखटा रही थी तो पति-पत्नी का कुछ सेकंड का वीडियो सामने आया है। इसमें पत्नी चिल्ला रही है कि किस जुर्म में ले जा रहे हैं। बताओ नहीं तो हत्या करके मर जाऊंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें