फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर गांगी के छलका पुलिया से गुजर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। सैदपुर विकासखंड के निंदीपुर और डहराकला गांव के बीच से बहने वाली गांगी नदी के ऊपर बने छलका पुलिया से लोग जान हथेली पर रख कर गुजरते हैं। पुलिया के दोनों तरफ रेलिंग नहीं है। पुलिया के बहुत नीचे होने के कारण सामान्य दिनों में भी नदी सिर्फ चार फीट नीचे से होकर बहती है, लेकिन जब बारिश के दिनों में पुलिया पर 20 से 25 फीट नदी का पानी चढ़ जाता है। तब दर्जनों गांव के लोगों का मार्ग अवरुद्ध हो जाने से स्थिति और भी अधिक भयावह हो जाती है। गांगी नदी पर बने इस छलका पुलिया का निर्माण वर्ष 2004 में तत्कालीन पंचायत राज्यमंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कराया था। इस पुलिया से निंदीपुर, राजापुर, हिराधरपुर, रामचरनपुर, खैरा, खजूरहट, डहराकला, रफीपुर, भद्रसेन, कैथवलिया, घुरेपुर आदि दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष की बारिश के दिनों में हिराधरपुर वनवासी बस्ती के एक व्यक्ति की इसी पुलिया से नीचे नदी में गिरकर मौत हो चुकी है। स्कूली बच्चों के भी नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। पुलिया के दोनों ओर रेलिंग न होने से खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें