फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जाति, धर्म के लोगों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ बिना भेदभाव बरते सभी जाति, धर्म, वर्ग एवं संप्रदाय के लोगों को मिल रहा है। सरकार के कार्यों से हताश विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा जनता को दिग्भ्रमित कर राजनीति की जा रही है। यह बातें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को महमूदपुर हथिनि ग्राम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुनवासी राम के आवास पर आयोजित जन चौपाल में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रुप में पूरे विश्व में उभरकर सामने आ रहा है। केंद्र की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। दर्जनों गर्भवती महिलाओं की गोद भराई में फल, वस्त्र आदि दिया गया। चौपाल में सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा, बृजनंदन सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, तेरसू यादव, दिलीप गुप्ता, कमलेश पांडेय, नरेंद्र कुमार मौर्य, श्रीकांत सिंह, अखिलेश कुशवाहा, आंसू दूबे, जनार्दन सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवपूजन राम एवं संचालन सनाउल्लाह सन्ने ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें