फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 भुजाओं वाली मां दुर्गा प्रतिमा को निहारते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में स्थापित देवी के दर्शन-पूजन का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जगतजननी के दर्शन कर लोग निहाल हो गए। शाम को होने वाली आरती भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। पंडालों के आसपास सजी रंग-बिरंगी झालरें अनुपम छटा बिखेर रही थी। शहर के रूई मंडी स्थित पंडाल में स्थापित 24 भुजाओं वाली मां दुर्गा की प्रतिमा लोग अपलक निहारते रहे।
विज्ञापन

सप्तमी से पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू हो गया था। हालांकि शाम को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या कम रही थी। बृहस्पतिवार को अष्टमी के दिन शाम छह बजे के बाद से ही मां के दर्शन के लिए लोगों के घरों से निकलने का क्रम शुरू हो गया था। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, मां के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई। कई पूजा समिति की ओर स्थापित प्रतिमाएं लोगों का मन मोह रही हैं। विभिन्न स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाओं का लोग दर्शन कर रहे हैं। मिश्रबाजार, महुआबाग, ददरीघाट, झुन्नूलाल का चौराहा, महाजनटोली, रेलवे स्टेशन, लंका, नवापुरा, सकलेनाबाद, उर्दू बाजार, नवाबगंज, टेढ़ीबाजार, चीतनाथ, स्टीमरघाट, रायगंज, लालदरवाजा, पीरनगर, गोराबाजार आदि मुहल्लों में बने पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को पंडालों में होने वाली आरती भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही, वहीं आसपास की गई बिजली की झालरों की आकर्षक सजावट लोगों का मन मोह रही थी। पंडालों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। औड़िहार : सैदपुर नगर के 18 स्थानों पर बनाए गए पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के लोगों ने दर्शन किए। पंडालों में एक से बढ़कर एक सजावट की गई है। नई सड़क, पक्का घाट रोड, रजिस्ट्री ऑफिस, गांधी मार्ग, संगत गली, पुरानी सब्जी मंडी के अलावा बहरियाबाद बस स्टैंड पर बनाए गए दुर्गा पंडाल की सुंदरता देखते ही बन रही है। इसी तरह जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जमानिया, भीमापार, सादात, करंडा, बहरियाबाद, दुल्लहपुर, मरदह, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, बहादुरगंज, दिलदारनगर, बिरनो, खानपुर, नंदगंज, शादियाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में शाम से ही जगतजननी के दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरु हुआ वह आधी तक जारी रहा। पंडालों में ढोल-ताशा और साउंडों पर बज रहे देवी गीतों से आसपास का माहौल पूरी तरह देवीमय बना रहा।

भीड़ में करनी पड़ी जद्दोजहद

गाजीपुर। वैसे तो शहर के प्राय: सभी मुहल्लों में दुर्गा पूजा की धूम रही, लेकिन मिश्रबाजार, महुआबाग, नवाबगंज, चीतनाथ, लालदरवाजा और स्टेशन पर स्थापित पंडाल पर काफी भीड़ रही। इन पंडालों के पास से जल्द निकल पाना लोगों को संभव नहीं हो पाया। भीड़ की वजह से वाहनों की कौन कहे, पैदल निकलने में भी लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। पंडालों के पास पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई थी, जो यातायात को सुचारू बनाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें