फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की महिमा सुन लोग हुए निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव के 553वें प्रकाशोत्सव पर नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर में मंगलवार की रात में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इससे आधी रात तक गुरुद्वारा शबद-कीर्तन से गूंजता रहा।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर दीवान हाल में हरियाणा से आए रागी जत्था स्वर्ण सिंह जगाधारी वाले, दलविंदर सिंह एवं प्रभुजोत सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा सुनाई, जिसे सुनकर पूरी संगत निहाल हो गई। इसके पहले लोगों ने गुरुग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका।
ात के कार्यक्रम में गुरुद्वारा पहुंचकर विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने सिख समाज को गुरुपर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव ने समकालीन सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक विसंगतियों, विडंबनाओं, विषमताओं, आडंबरों, कर्मकांडों, अंधविश्वासों तथा जातीय अहंकार के विरुद्ध लोक चेतना जागृत करने का अहम कार्य किया। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा परिसर में दशमेश सेवा सोसाइटी की ओर से विधायक सुहैब अंसारी, समाज सेविका मीरा राय, राजेश राय, संतोष शर्मा, प्रदीप वर्मा, दीपू गुप्ता, गोपाल सिंह यादव आदि को सरोपा भेंट किया गया । कार्यक्रम में सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, नरजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरुचरन सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मनिंदर कौर, बलजीत सिंह आदि शामिल थे। अंत में सभी लोगों ने लंगर में प्रसाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें