फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गैस सिलिंडर के लिए कतार में खड़े रहने को मजबूर लोग

विज्ञापन
जलालाबाद स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर लगी सिलिंडर के लिए ग्राहकों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। समय से आपूर्ति न होने के कारण कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे परेशान उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें लाइन लगानी पड़ रही है। जिले में विभिन्न तेल कंपनियों की कुल 67 गैस एजेंसियां संचालित हैं। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पहले जहां एक-दो दिन में सिलिंडरों की आपूर्ति हो जाती थी, वहीं पिछले कुछ दिनों से आपूर्ति में विलंब हो रहा है। दुल्लहपुर क्षेत्र के जलालाबाद स्थित एक ग्रामीण वितरक केंद्र पर एचपी गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है। जलालाबाद निवासी शांति देवी ने बताया कि वह सुबह छह बजे से ही सिलिंडर लेकर कतार में लगी रहीं, लेकिन 10 बजे तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। दुल्हपुर के राजेश चौहान ने कहा कि केंद्र पर इतनी लंबी कतार लगी रही कि लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। देवा के अवधेश मिश्रा ने बताया कि ऐसी समस्या पहली बार देखने को मिल रही है। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि गैस सिलिंडर की कमी की जानकारी मिली है। जल्द ही संबंधित विभाग को भिजवाकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें