फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रही जनता : सपा

विज्ञापन
कासिमाबाद तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कासिमाबाद। समाजवादी पार्टी के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में खाद, बिजली, पानी, सड़क की समस्या से तंग आकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय से मार्च निकालकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कर रहे विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जयहिंद यादव ने कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता सरकार की गलत नीतियों के कारण त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान जर्जर सड़कों, खाद, बिजली, पानी की समस्या से तंग है। राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र में उन्होंने बताया कि खरीफ की फसल में यूरिया और डाई की किल्लत से किसानों को गोदाम पर लाठी खानी पड़ रही है। एक एकड़ की खतौनी पर एक बोरी यूरिया से किसानों का भला नहीं होगा। बिजली कटौती से किसानों के साथ आम जनता त्रस्त है। बिजली के जर्जर तारों से लगातार घटनाएं हो रही हैं। अधिकांश नलकूप खराब पड़े हुए हैं। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील है। जर्जर सड़कों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। मांगपत्र में कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के साथ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। कहीं डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं दवा नहीं है। कासिमाबाद के कस्बे को नगर पंचायत घोषित किया जाए। इन मांगों से संबंधित पत्रक उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने लेते हुए आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी अविनाश विद्यार्थी, कमलेश सिंह, योगेंद्रनाथ राय, जयनाथ राजभर, अनिल कुमार, रामजन्म चौहान, कैलाश यादव, विनोद यादव, केशव यादव, रामप्रीत यादव, शैलेश चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें