फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइन को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई जगहों पर गाइडलाइन को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कहीं लाकडाउन का पालन होता दिखा तो कुछ स्थानों पर दुकानदार आधा शटर खोलकर सामान बेचते दिखे। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। शासन के निर्देश पर शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लाकडाउन लगाया गया है। लाकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों से अपील करने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया गया लेकिन इसके बाद भी इस संक्रमण से बचने के लिए लोगों की तरफ से सावधानी नहीं बरती जा रही है। बाजार में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें तो निर्धारित समय पर खुल ही रही हैं। कई जगहों पर अन्य दुकानें गुपचुप तरीके से खोली जा रही है। तेज धूप की वजह से दिन में तो नहीं लेकिन शाम के समय बाजारों में चहल-पहल हो रही है। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि सरकार की ओर से लाकडाउन लगाया गया है। कई जगहों पर लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। वहीं युवक दिन भर बाइक से फर्राटा भरते रहते हैं। कमोवेश इसी तरह की स्थिति कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनी हुई है। कुछ जगहों पर दुकानें भले ही नहीं खुल रही है लेकिन लोगों को जरूरी सामान मिल जा रहा है। लोग लाकडाउन के बाद भी सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें