लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के र
गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि दिल्ली में हमने पीडीए की हवा निकाल दी, लेकिन बीजेपी के अंदर कुछ छुटभैये हैं, जो पार्टी की नैया डुबोने का काम कर सकते हैं। यही छुटभैये पहले कांग्रेस, सपा और बसपा की नैया डुबो चुके हैं। अब यहां नैया डुबाने आए तो सतर्क रहना पड़ेगा। वे पीडब्ल्यूडी के गेस्टहाउस में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री संजय निषाद ने 2027 में नए गठबंधन की संभावना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनडीए का 25 साल पुराना इतिहास है और यह कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ खड़ी पार्टियों का गठबंधन है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के यूपी चुनाव में भी एनडीए का ही परचम लहराएगा। मंत्री ने साफ कहा कि विपक्षी गठबंधन (पीडीए) यूपी की राजनीति में कोई बड़ा असर नहीं डाल पाएगा। जनता विकास और स्थिर सरकार चाहती है, न कि अवसरवादिता पर आधारित गठबंधन। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर हुए एफआईआर पर कहा कि किसी को दूसरे के धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उनको मर्यादित रहना चाहिए था। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को दिए बयान और छात्रों के विरोध पर कहा कि गलतफमियों को बातचीत से दूर किया जाना चाहिए।