फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एरियर, चिकित्सा अवकाश और महंगाई भत्ता दें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी खंड के शिक्षक नेता सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने एनपीएस, वित्तविहीन शिक्षकों की नियुक्ति, एरियर भुगतान समेत कई गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख है कि जनपद में एनपीएस कटौती तो हर माह हो रही है, लेकिन सरकारी अंशदान 14 माह से लंबित है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गोविंद इंटर कॉलेज सादात में 2021 में नियुक्त 10 शिक्षकों में से 9 का प्रान नंबर अब तक नहीं बना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एनपीएस से पुरानी पेंशन में गए शिक्षकों की जीपीएफ खाते में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में वित्तविहीन विद्यालयों में नियुक्तियां शासनादेश के अनुसार नहीं की गईं। प्रबंधकों ने अनर्ह व अयोग्य शिक्षकों की मनमाने तरीके से नियुक्तियां की हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। शासनादेश 2001 और 2006 का अनुपालन न होना भी चिंता का विषय है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षकों के एरियर, चयन व प्रोन्नत वेतनमान, चिकित्सा अवकाश और महंगाई भत्ता भुगतान लंबित हैं। वहीं वेतन बिल की फोटोस्टेट प्रतियां देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि वेतन बिल सीधे विद्यालयों की ईमेल आईडी पर भेजे जाएं और शिक्षकों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन उपलब्ध कराया जाए। त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक संघ आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और उपवास जैसे कदम उठाने को विवश होगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें