फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज के हॉल में 15 बेड लगाकर हुआ मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वाॅर्ड में मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक गर्मी व लू से पीड़ित 25-30 पहुंचने से अफरातफरी मच गई। बेड नहीं मिलने पर मरीजों और तीमारदारों को आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन


लोग फोन कर वहां की खराब हो रही स्थिति के बारे में शिकायत करने लगे। कुछ तो वीडियो और फोटो शेयर कर कोरोना काल की स्थिति से तुलना करने लगे। ऐसे में तत्काल मेडिकल काॅलेज के सभागार को वाॅर्ड बना दिया गया। 15 बेड लगाकर पंखे-कूलर की व्यवस्था कर मरीजों का इलाज शुरू किया गया।

जिला अस्पताल में गर्मी और लू से पीड़ित मरीजों का वाॅर्ड पहले से भरा है। हालत यह है कि अस्पताल के वार्डों में दो बेड के बीच आने-जाने के लिए बनाए गए रास्तों में भी बेड लगा दिया गया है। मरीज बेड पाने के लिए जुगाड़ लगाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार की रात में 11 बजे अचानक मरीजों की संख्या इमरजेंसी वार्ड में बढ़ने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कई मरीजों के तीमारदारों ने व्यवस्था के लिए विरोध भी किया। इसकी जानकारी होते ही प्राचार्य प्रोफेसर आंनद मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मोर्चा संभालने के साथ उपचार शुरू कर दिया। साथ ही मरीजों का तत्काल उपचार हो सके, इसके लिए आपातकक्ष के पहले सभागार में रात में ही नए 15 बेड लगाने के साथ मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।

साथ ही दस बेड के नए आपातकक्ष में बेड लगाने व दुरुस्त करने की भी कार्रवाई तेज हो गई। दूसरे दिन भी 13 मरीजों से बेड भरा था।
मंगलवार की रात में गर्मी और लू से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई थी। ऐसे में मरीजों को उपचार दिलाने के लिए पूरी टीम लगी रही। सभागार कक्ष में 15 बेड और कूलर-पंखे की व्यवस्था कर उपचार शुरू कर दिया गया। रात दो बजे तक मरीजों की देखभाल टीम करती रही।
विज्ञापन


प्रोफेसर आनंद मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें