फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेले में बुखार, खांसी व दस्त के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी भदौरा के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। मेले में करीब डेढ़ सौ मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार के अधिक मरीज रहे। मेले में किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई जांच की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी हुई।प्रत्येक रविवार को सीएचसी भदौरा के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा, गहमर, देवल और दिलदारनगर पर आरोग्य मेला लगता है। मेले में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक माह पहले जहां करीब मात्र 90 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब इनकी संख्या डेढ़ सौ तक पहुंच रही है। भदौरा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. धनंजय आनंद ने बताया कि इस समय मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित अधिक मरीज आ रहे हैं। मरीजों को एक सप्ताह की दवाएं देकर अगले रविवार को फिर बुलाया गया है। प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र बारा में रविवार को 30 मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजीत ने बताया कि इस समय बुखार, जुकाम व खांसी के अधिक मरीज आ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल में 47 मरीज दवा लेने पहुंचे। डॉक्टर बाल किशुन ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी। यहां पर किसी भी जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी। गहमर पीएचसी पर 35 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलदारनगर पर 36 मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ नजर आई। हालांकि मेले में किसी भी स्वास्थ्य केंद्रों पर किसी प्रकार की कोई जांच की सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें