फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: माैसम बदलने से बढ़ गए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और सांस के मरीज बढ़ गए हैं। तापमान में गिरावट और हवा में बढ़ी नमी के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों ने बचाव के उपाय बताते हुए मरीजों का उपचार किया है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के बाद सुबह और शाम की ठंडक लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में परामर्श के लिए पहुंचे 150 से अधिक सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे। इन मरीजों में नाक बंद होना, लगातार छींक आना और गले में खराश जैसी शिकायतें प्रमुख थीं। ओपीडी में दर्ज कुल मरीजों में ऐसे मरीजों की तादाद 15 से 20 फीसदी रही। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण हवा में नमी और ठंडी हवाओं का प्रभाव पड़ रहा है। इससे वातावरण में मौजूद धूल कण, परागकण और फंगस सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें