फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भीषण ठंड में बिना गद्दे-चादर के मेटल स्ट्रेचर पर ले जाए जा रहे मरीज

विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकक्ष के बाहर मरीज को लेटाने से पहले स्ट्रेचर
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में लगातार गिरते तापमान का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकक्ष में इन दिनों मरीजों की संख्या दोगुनी तक पहुंच गई है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हो रही है। हाड़कंपाऊ ठंड में आपातकक्ष में मरीजों को बिना गद्दे और चादर के मेटल स्ट्रेचर उपलब्ध कराए दा रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के कारण आपातकक्ष में बुजुर्गों, सांस संबंधी रोगियों, बीपी और मधुमेह से पीड़ित मरीजों के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां आपातकक्ष में रोजाना 80 से 90 मरीज आते थे। इन दिनों यह संख्या बढ़कर 180 के करीब पहुंच गई है। देवैथा की सरिता राजभर और युवराजपुर के पंकज सिंह ने बताया कि सरकारी व निजी एंबुलेंस और निजी वाहनों से आने वाले मरीजों को आपातकक्ष तक ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा जो मेटल स्ट्रेचर दिए जा रहे हैं, उन पर न तो गद्दा है और न ही चादर। जिन मरीजों के तीमारदार अपने साथ कंबल या चादर नहीं लाते, वे ठंड में ठिठुरते नजर आते हैं। मजबूरी में कई तीमारदार घर से लाई गई रजाई, कंबल और चादर को स्ट्रेचर पर बिछाकर मरीजों को आपातकक्ष तक ले जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें