फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाड़ियों की प्रतीक्षा में स्टेशन पर ठिठुर रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। पहले से विलंब से चल रही गाड़ियां बुधवार एवं बृहस्पतिवार को भी घंटों विलंबित रहीं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा करने वाले यात्री ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस लगभग साढ़े छह घंटे, 12436 जयनगर-गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग सात घंटे, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, 13258 दानापुर जन साधारण एक्सप्रेस छह घंटे, 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस सवा घंटे, 15125 काशी-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13005 अमृतसर हावड़ा मेल सवा तीन घंटे, 12333 विभूति एक्सप्रेस सवा घंटे, 13483 फरक्का एक्सप्रेस सवा घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस लगभग सवा तीन घंटे दिलदारनगर, गहमर और बक्सर स्टेशन पर बुधवार को विलंब से पहुंची।
इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को देर रात तक स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा। जबकि पंजाब मेल के यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच साढ़े तीन घंटे तक गहमर, दिलदारनगर और बक्सर स्टेशन पर समय गुजरना पड़ा। जाड़े की शुरुआत होते ही ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा था। इसके चलते दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड की कई ट्रेनों को बीच-बीच में निरस्त कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोहरे का प्रभाव सोमवार देर शाम से शुरू हो गया था। मंगलवार को घने कोहरे के बीच सुबह हुई। इसके कारण लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों के पहिए जाम हो गए। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। गहमर के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि जाड़े भर इसी तरह ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। बेहतर होगा कि यात्री ट्रेन का लोकेशन लेकर घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें