फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उमेश पाल हत्याकांड में बारा के सदाकत की गिरफ्तारी से गांव में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। प्रयागराज में बीते दिनों उमेश पाल हत्याकांड की प्लानिंग करने में गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी युवक सदाकत खान की गोरखपुर से हुई गिरफ्तारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

दरअसल, सदाकत इलाहबाद हाईकोर्ट में वकालत करता है। सदाकत प्रयागराज स्थित मुस्लिम हास्टल के कमरे में रहता था। यूपी पुलिस एसटीएफ प्रमुख और अपर पुलिस महानिदेशक, आईपीएस अमिताभ यश ने इसकी पुष्टि की कि उमेश हत्याकांड की योजना को अंतिम रूप दिए जाने के दूसरे दौर के तमाम अहम बैठकें सदाकत के कमरे पर ही हुई थीं। सदाकत आखिर अपराधियों के संपर्क में कैसे आया इस सवाल को लेकर गांव में तरह - तरह की चर्चाएं हैं। गांव में सदाकत की किसी से कभी कोई विवाद तक नहीं हुआ और ना ही उस पर कोई मुकदमा है।
सदाकत संपन्न और शरीफ परिवार से है। ऐसे में ग्रामीणों को यकीन ही नहीं हो रहा कि सदाकत का कैसे उमेश पाल डबल मर्डर से लिंक हो सकेगा। सदाकत के पिता शमशाद खान दिल्ली में सेक्योरिटी गार्ड की नाौकरी करते हैं। सदाकत इलाहबाद विश्व विद्यालय में छात्र संघ का नेता भी रह चुका है। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सदाकत की गिरफ्तारी के संबंध में फिलहाल कोतवाली में कोई जानकारी नहीं आई है। जानकारी आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें