फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। भड़सर चट्टी स्थित शिव मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 131वीं जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने इस देश की आजादी से लेकर और अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत को विकसित देश बनाने में पूर्ण सहयोग किया। इस देश में सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने में पंडितजी का विशेष योगदान रहा है। अनेक शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, लालसाहब यादव, सतीश उपाध्याय, राघवेंद्र राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें