फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जिले में पहुंचा 1.39 करोड़ मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी है। एक तरफ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है तो दूसरी तरफ छपाई के बाद लखनऊ से मतपत्र जिले में पहुंच चुके हैं। जिला निवार्चन अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जिले में 1 करोड़ 39 लाख 85 हजार 600 मतपत्र बीते आठ दिसंबर को प्राप्त हो चुके हैं। इसे कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिले में 1626 मतदान केंद्र और 4654 बूथ हैं। यहां करीब 29 लाख 06 हजार 25 मतदाता मतदान करते हैं। इस बार जो मतपत्र आए है उसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 15680 पदों के लिए 1653800 सफेद मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा, जबकि ग्राम प्रधान के 1238 पदों के लिए हरे रंग के 3776400 मतपत्र पहुंचे है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1679 पदों के लिए नीला रंग का 3662400 मतपत्र आया है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के 67 पदों के लिए 3893000 मतपत्र गुलाबी रंग का होगा। इन मतपत्रों में चार चिह्न, छह चिह्न, नौ चिह्न, 12 चिह्न वाले मतपत्र हैं। बताया जाता है कि मतपत्रों को लाने के लिए जिले से 29 सदस्यीय दल लखनऊ गया था, जो आठ दिसंबर को मतपत्रों की खेप लेकर जिले में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें