फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में पंद्रह मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के अलावा कुछ मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिह्नित किया है। सैदपुर तहसील क्षेत्र में कुल 278 मतदान केंद्रों में 15 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस हैं। जबकि अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 49 और 78 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 152 है। चुनाव के दौरान अति संवेदनशील प्लस चिह्नित मतदान केंद्रों पर अलग से फोर्स तैनात रहेगी जो किसी प्रकार के झगड़ा फसाद होने पर तुरंत एक्शन लेगी। जिला प्रशासन ने अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों का रूट चार्ट बनाना शुरू किया है। रूट चार्ट के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल आसानी से इन केंद्रों की निगरानी कर सकेगा। सैदपुर तहसील के अंतर्गत देवकली ब्लाक के 116, सैदपुर ब्लॉक के 113, सादात ब्लॉक के 39 एवं मनिहारी ब्लॉक के 10 मतदान केंद्र शामिल हैं। देवकली ब्लाक में अति संवेदनशील प्लस आठ मतदान केंद्र, अति संवेदनशील 21 तथा संवेदनशील मतदान केंद्र 32 चिह्नित हैं। इसी प्रकार सैदपुर ब्लॉक में अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र तीन, अति संवेदनशील मतदान केंद्र 21 तथा संवेदनशील मतदान केंद्र 30 चिह्नित हैं। सादात ब्लाक में अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चार, अति संवेदनशील 20 तथा संवेदनशील मतदान केंद्र पांच हैं जबकि मनिहारी के आंशिक भाग में अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र 0, अति संवेदनशील मतदान केंद्र दो, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या तीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें