फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन एवं सह ग्राम अतिथि गृह का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर गांव में शनिवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत भवन एवं सह ग्राम अतिथि गृह का लोकार्पण बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किया। इस दौरान उन्होंने नेहरु विद्यापीठ इंटर कालेज के खेल मैदान के सुंदरीकरण का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जिस तरह से भारत के सबसे अधिक मतदाताओं वाला गांव रेवतीपुर बना है, उसी तरह ग्राम प्रधान राकेश राय ने सोच के तहत लाखों से कायाकल्पित पंचायत भवन जिले के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। अगर विकासोन्नुख दिशा में बनाए रखना है तो देश की सबसे निचले सदन कहे जाने वाले ग्राम पंचायतों को अधिकार संपन्न मजबूत बनाना होगा। सांसद ने कहा कि रेवतीपुर गांव में खेल मैदान बन जाने के बाद गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना दमखम और तैयारियों के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडेगा।
वहीं एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यह सौभाग्य कि बात है कि आज अत्याधुनिक खेल मैदान बन जाने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए भटकना नहीं पडे़गा। वहींा कायाकल्पित पंचायत भवन सह ग्राम अतिथि गृह के बन जाने के बाद पंचायत के लोगों का विभिन्न तरह से समस्याओं का निस्तारण अब यहीं हो सकेगा। एमएलसी चंचल सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है, कि पंचायतों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह रेवतीपुर जिले अन्य पंचायतों के लिए रोल माडल बनेगा। पंचायतों के विकास को लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश राय, ब्लाक प्रमुख अजिताभ राहुल राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, विनोद गुप्ता, कृष्ण बिहारी राय, विनोद खरवार, बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,विजयशंकर पाल आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक तंत्र सेनानी उमाशंकर राय और संचालन रामेश्वर कुश्वाहा ने किया।प्रधान राकेश राय ने सभी आगंतुको के प्रति आभार जताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें