फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर पेंटर की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव के सामने मंगलवार की देर रात ट्रेन से गिरकर पेंटर की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। दूसरी तरफ पेंटर की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही गांव के लोग भी शोकाकुल रहें। मृत पेंटर त्रिलोकी मौर्या (45) गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव का निवासी था। वह पेंटिंग का काम करता था। वर्तमान में वह मऊ जिले में पेंटिंग का काम कर रहा था। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को वह काम पर मऊ गया था। घर वापस लौटनरे के लिए वह देर शाम ट्रेन पर सवार हुआ। गांव के सामने जैसे ही ट्रेन पहुंची उतरने के प्रयास में वह नीचे गिर गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ ट्रैक पर पड़े शव की सूचना मिलने पर पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई। बाद में जेब से मिले टिकट के साथ अन्य कागजात से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृत पेंटर के परिजनों को घटना की सूचना दी। इस दौरान बुधवार की सुबह परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान शव देखकर रोने बिलखने लगे। त्रिलोकी के परिवार में उसकी पत्नी सीता देवी के अलावा पांच संतानें है। इसमें चार पुत्रियां अंौर एक पुत्र है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें