फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोस्टकार्ड पर लिखा सीवर खोदाई में देरी का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सीएम को भेजने के लिए दूसरे दिन तक 462 लोगों ने किया पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर में चल रही सीवर खोदाई में देरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने रविवार को सिंचाई विभाग चौराहा बंधवा और बड़ी बात चुंगी तक लोगों से जन संपर्क किया।
इस दौरान दूसरे दिन तक 462 लोगों ने सीवर में व्याप्त खामियों को लेकर पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर किया। लोगों ने कार्यदायी संस्था पर गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने का भी आरोप लगाया। सीएम को भेजे गए पोस्टकार्ड के माध्यम से मांग किया कि एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर इसकी जांच कराएं। साथ ही जो सड़कें सीवर की खोदाई के चलते ध्वस्त हो चुकी हैं उसे गिट्टी डालकर बराबर कराना सुनिश्चित कराए, जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि पांच हजार पोस्टकार्ड अगले 10 दिनों के अंदर सीएम को भेजेंगे, ताकि वे भी गाजीपुर की सीवर के चलते बदहाल स्थिति से अवगत हो सके। इस मौके पर अनिल सिंह, मनोज सिंह, अंजलि, छात्र नेता दीपक उपाध्याय, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें