फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लक्ष्य के सापेक्ष 53 फीसदी हुई धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो लाख 15 हजार मीट्रिक टन की तुलना में 17645 किसानों से एक लाख 14 हजार 338 एमटी धान की खरीद हुई है। यह लक्ष्य के सापेक्ष करीब 53 फीसदी है। इसमें 13842 किसानों को भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड में धान खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य का पचास प्रतिशत की खरीदारी अभी तक कर ली गई है। इस विकासखंड में कुल पांच धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मार्केटिंग के केंद्र पर 20 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 11 हजार, साधन सहकारी समिति अलावलपुर में 12 हजार के सापेक्ष छह हजार तीन सौ कुंतल धान की खरीद की गई है।
साधन सहकारी समिति महेशपुर पर खरीद के लिए दो मशीनें लगाई गई है। प्रथम से 9561 कुंतल एवं द्वितीय से 7895 कुंतल धान की खरीद की गई है।सुहवल संवाददाता के अनुसार गांव स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर बीस हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 218 किसानों से 11 हजार कुंतल से अधिक की खरीद की जा चुकी है। यह खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 55 फीसदी है। दो सौ किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। शेष के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

राजकीय धान क्रय केंद्र के सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि शासन की ओर से मिले लक्ष्य को समय से हर हाल में प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 620 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। मालूम हो कि खरीद के लिए एक नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित की गई है।
मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में धान की खरीद के लिए भवानीपुर कंसहरी गांव में राजकीय धान क्रय केंद्र खोला गया है। धान की ब्रिकी के लिए किसान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। विकासखंड में कुल 11 जगह धान क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन इनमें नाममात्र ही समय से खुल रहे हैं। इससे राजकीय धान क्रय केंद्र भवानीपुर कंसहरी पर भार बढ़ गया है। अधिकांश किसान इसी केंद्र पर पहुंच रहे हैं। केंद्र प्रभारी प्रेमनारायण यादव ने बताया कि चार जनवरी तक 12000 हजार कुतंल धान की खरीद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें