फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : 15 अगस्त के बाद किसान कर सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान की खरीद शुरू होने में भले ही दो महीने से अधिक का समय है, लेकिन विपणन विभाग तैयारी में जुट गया है। 15 अगस्त के बाद से एक तरफ जहां किसानों का पंजीकरण शुरू होगा वहीं क्रय केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। विपणन विभाग ने 2025-26 में धान खरीद के लिए 30 क्रय केंद्र बनाए थे। जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में मुख्यत: धान की खेती होती है। गेहूं की बोआई जहां 50 हजार हेक्टेयर रकबे में की जाती है, वहीं मौसम के हिसाब से धान की खेती होती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है। धान की फसल तैयार होने में अब भी कम से कम दो से ढाई महीने लगेंगे। नवंबर में धान की कटाई और पिटाई शुरू होगी। नवंबर में ही इसकी खरीद शुरू होगी लेकिन विपणन विभाग क्रय केंद्रो का निर्धारण की कवायद में जुट गया है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के बाद से किसानों का पंजीकरण शुरू होगा। उसी के साथ ही प्रस्तावित केंद्रो की सूची उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। उम्मीद है कि पिछले साल की तरह 30 केंद्र ही बनाए जाए। आधार लिंक बैंक खाते में किसानों के पैसे का भुगतान किया जाएगा। किसानों का पंजीकरण भी जल्द शुरू होगा। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें