फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धान लदी ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक पर पलटी, 36 मिनट बाधित रहा परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बाईपास रेलवे क्रासिंग 88/ए पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे धान लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे परिचालन सहित सड़क यातायात बाधित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं रेलवे पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हटाकर धान साफ करवाकर ट्रैक खाली कराया। इससे 36 मिनट बाद रेल परिचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

बरुइन की तरफ से जमानिया तहसील की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली एनएच-24 पर स्थित बाई पास रेलवे क्रासिंग पर पलट गई। इससे वाहनों की कतार लग गई। डाउन लाइन पर आ रही 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस को जमानिया स्टेशन पर एवं डाउन 22356 पाटलीपुत्र-चढ़ीगढ़ एक्सप्रेस को जमानिया आउटर तथा अप 2335 लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट एक्सप्रेस को दरौली स्टेशन पर रोक दिया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस सहित रेलवे पुलिस पहुंच गई। ट्रैक्टर ट्राली को रेलवे क्राॅसिंग से बाहर करके धान को एक तरफ करवाकर 4:36 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान 36 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। सड़क पर वाहनों का परिचालन पांच बजे शुरू हो सका। स्टेशन प्रबंधन गणेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की सूचना मिलते ही आ रही ट्रेन को यथा स्थान पर रोक कर ट्रैक को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें