फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षक की हत्या को लेकर आक्रोश, मूल्यांकन केंद्र पर की शोकसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर गए एक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की सुरक्षाकर्मी द्वारा हत्या किए जाने पर शिक्षकों ने सोमवार को शोक जताया। मूल्यांकन केंद्रों पर घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिजनों को सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

जमानियाः मलसा गांव स्थित श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस असवर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद‚ सतीश राय‚ राजेश राय‚ परमानंद गुप्ता‚ सुमित राय आदि शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन

नंदगंजः उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर गए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की सुरक्षाकर्मी द्वारा हत्या किए जाने पर सोमवार को स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर उपनियंत्रक की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में मूल्यांकन केंद्र के पर्यवेक्षक गौरीशंकर सिंह यादव, उप प्रधान परीक्षक, सहायक परीक्षक, कोठार एवं पत्राचार प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें