फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक संघ की मांग पूरी न हो जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की मासिक बैठक यदुवंशी सीताराम इंटर कॉलेज बिंदवलिया के परिसर में हुई। इसमें पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संघ के प्रभारी एवं उपाध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक संघ की मांग पूरी न हो जाए। प्रदेश महामंत्री रामबरन यादव ने कहा कि पहले की अपेक्षा संघ काफी मजबूत हुआ है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने कहा कि हमें एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत कर अपनी मांगों को मनवाने का प्रयास करना चाहिए। संरक्षक रामजन्म ने कहा कि हम दिन पर दिन मजबूत हो रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला संगठन सुचारू रूप से चलाने के लिए सब के सहयोग की अपेक्षा है। संगठन को मजबूत करने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सूर्यनाथ यादव, राजेश यादव, संजय यादव, जयप्रकाश यादव, सुदामा यादव, हीरा यादव, सोमदत्त कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, संग्राम यादव, दयाशंकर यादव, रामाश्रय यादव, जोगिंदर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें