दुल्लहपुर। हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र जखनिया पर हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में 60 निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी निर्लदु चौधरी ने कहा कि बच्चों को मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एआरपी राजेश भारती, अवनीश यादव, रामजन्म यादव, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, दिलीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद