फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन वाले तालाब का निरीक्षण किया

विज्ञापन
बहादुरगंज में प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बहादुरगंज। जिलाधिकारी के बालाजी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने प्रतिमा विसर्जन किए जाने वाले तालाब का निरीक्षण किया। गोताखोर द्वारा बाढ़ के पानी की गहराई को देखा गया। गौरतलब है कि बाढ़ आने के बाद नदी के पानी से तालाब पूरी तरह से डूब चुका है। तालाब के ऊपर लगभग चार फीट ऊपर तक नदी के बाढ़ का पानी स्थिर पड़ा है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को लेकर उच्च अधिकारियों की नजर बनी हुई है। बाढ़ का पानी घट जाने पर ही तालाब में प्रतिमा का विसर्जन होगा। बाढ़ का पानी ऐसे रहा तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से विसर्जन के दौरान नाव एव गोताखोर रहेंगे। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन मार्ग एवं पूजा पंडाल सहित भरत मिलाप कार्यक्रम के स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। गौरतलब है कि 11 अक्तूबर को कस्बा में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें