गाजीपुर। बीएलओ एप से विशेष गहन पुनरीक्षण व निर्वाचन नामावलियों की मैपिंग के कार्य में लापरवाही बरतने पर 28 बीएलओ का वेतन रोकने का आदेश एएसडीएम ने दिया है। इनमें 10 शिक्षक, 10 शिक्षामित्र व आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। अपर उपजिलाधिकारी विनोद जोशी ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र प्रेषित कर कहा है कि 376 जंगीपुर विधान सभा में 385 बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण व निर्वाचन नामावलियों बीएलओ एप की माध्यम से मतदाता सूची 2003 से 2025 की मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इनमें 28 बीएलओ का कार्य शून्य है। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता लापरवाही, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों का उल्लंघन है। ऐसे कर्मियों/ बीएलओ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई कर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल अवगत कराएं। कार्य न करने वाले कर्मियों/बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही न करने पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी को आख्या प्रेषित कर दी जाएगी। संवाद