फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हत्या नहीं, हादसे में हुई थी आर्केस्ट्रा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के जंजीरपुर गांव स्थित नगर पालिका कूड़ा डंपिंग के पास मृत मिले आर्केस्ट्रा कर्मी की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद कर ली है। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

फत्तेहपुर अटवा निवासी आनंद कुमार आर्केस्ट्रा में कार्य करता था। वह चार दिनों से शहर के कपूरपुर देहाती रौजा रह रहा था। आनंद का शव बुधवार की रात जंजीरपुर में नगर पालिका कूड़ा डंपिंग के पास मिला था। परिवार ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि काम खत्म करने के बाद आनंद अपने मित्र टिंकू के साथ बाइक से रात में फुआ के घर गया था । बाइक टिंकू चला रहा था। इसके बाद बाइक आनंद ने ले ली। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराया। हादसे में उसका मित्र टिंकू भी घायल हुआ। जबकि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे से सहमा टिंकू मृत आनंद को घटना स्थल पर छोड़कर पैदल ही बाइक लेकर घर चला आया। घायल टिंकू से पूछताछ के बाद मामला खुला कि आनंद की मौत सड़क हादसे में हुई है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि आर्केस्ट्रा कर्मी की मौत सड़क हादसे में हुई है। मृतक के मित्र टिंकू ने हादसे की पूरी जानकारी दी। क्षतिग्रस्त बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें