फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम के निर्देश पर सील साधन सहकारी समिति का खुला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश के बाद साधन सहकारी समिति शेरपुर (बी.पैक्स) की सील ताला को एसडीएम सदर सालिक राम की मौजूदगी में सहकारी अधिकारियों की टीम की ओर से शुक्रवार को ताला खोला गया। समिति में मौजूद कागजातों को नामित सचिव को स्थानांतरण कराया गया। मालूम हो कि समिति पर पूर्व में तैनात सचिव तारकेश्वर कुशवाहा वर्ष 2023 में 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बावजूद समिति से जुड़े अभिलेखों का हस्तांतरण विभाग की ओर से नामित सचिव को नहीं किया गया था। इसके चलते समिति से जुड़े सैकड़ों किसान रबी सीजन में उर्वरक आदि के लिए काफी हलकान रहे। किसानों की समस्या को देखते हुए समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत राय ने विभाग के उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत की थी, जिसको संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में एक सप्ताह पूर्व समिति को सील कर दिया था। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उप आयुक्त सहकारिता एवं निबंधक तथा मुख्य विकास अधिकारी से तत्काल आख्या मांगी थी। आख्या रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम सदर सालिक राम सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ सीज पड़ी शेरपुर समिति पर पहुंचकर सील ताला खोलवाया। समिति में मौजूद अभिलेखों को नामित सचिव हिमांशु प्रधान को हस्तांतरित कराया। इस संबंध में एडीसीओ राधेश्याम सिंह ने बताया कि लापरवाह सेवानिवृत्त सचिव तारकेश्वर कुशवाहा की विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें