फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन वर्ष बाद भी ओपन जिम नहीं खुले, पार्क हो रहे बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से तीन वर्ष पूर्व नगर के पार्कों में ओपन जिम की सुविधा देने का दावा पूरा नहीं हो पाया। पार्क भी बदहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

नगरवासी सेहतमंद रह सकें, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से कहा गया कि पार्कों में ओपन जिम खोला जाएगा। इसके बाद लोगों में उम्मीद जगी कि खुले पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था शुरू होने से उनको स्वास्थ्य को लेकर काफी सहूलियत मिलेगी।
वर्तमान में पार्कों के अंदर बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हैं। किसी पार्क में बैठने के बेंच टूटे हुए हैं तो कहीं पर झूले गायब हैं। बेंच टूटने से लोगों को पार्कों में बैठने में काफी परेशानी होती है। वहीं टूटे हुए झूले होने के कारण बच्चों के अरमानों पर पानी फिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के आमघाट सहकारी कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में बैठने का बेंच टूटा हुआ है। वहीं नगर के गोराबाजार स्थित रविंद्रनाथ टैगोर पार्क में झूला टूटा हुआ है। इसके कारण बच्चे झूला नहीं झूल पाते हैं। नगर के लोगों का कहना है कि पार्कों में बुनियादी सुविधाएं नगर पालिका को मुहैया करानी चाहिए।

15जेएनडी13 : पुरानी सब्जीमंडी के पास लगा एक बैनर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें