फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नए अस्पताल में अंतिम सप्ताह में शुरू होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार में नवनिर्मित तीन सौ बेड के अस्पताल की ओपीडी का संचालन मार्च माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसमें सर्जरी, आर्थो और मेडिसिन संबंधित डॉक्टर बैठेंगे और मरीजों का उपचार करेंगे। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है, जिससे ओपीडी संचालन में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही वार्डों में मरीजों को भर्ती करने और उपचार शुरू करने का कार्य भी अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए बेड सहित अन्य चिकित्सकीय सामानों को उपलब्ध कराने की मांग शासन द्वारा की गई है, जो जल्द ही उपलब्ध होने की संभावना है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई तो चल रही है। वहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैयार करने के लिए डीएनबी की सीट के लिए भी प्रयास जारी है। साथ ही पैरामेडिकल की पढ़ाई के लिए 60 सीटों को भी उपलब्ध करा दिया गया। जल्द ही इसके स्थापित कराने और संचालन की कवायद शुरू कर दी गई है। इधर शहर के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में तीन सौ बेड के अस्पताल का निर्माण भी चल रहा था, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। ऐसे में 19 ओपीडी, ओटी, वार्ड सहित अन्य सुविधाओं से लैस नए अस्पताल के संचालन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में ओपीडी संचालन को लेकर मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है, जिससे मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जा सके। इसके लिए चिकित्सकों की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का कार्य तेज हो चुका है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.आनंद मिश्रा ने बताया कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में ओपीडी का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही मरीजों को भर्ती करने और अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के लिए कार्य लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें