फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में युवक को गोली मारने के मामले में वांछित एक और आरोपी संजय पांडेय को पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से बुधवार को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया। इससे पूर्व मुख्य आरोपी समेत तीन को पकड़ पुलिस चालान कर चुकी है। इस वारदात में अभी भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगज जगह दबिश दे रही है। बीते 20 जुलाई की रात करीब नौ बजे बुद्धन सिंह गांव के ही दूसरे मोहल्ले में अंडा खाने के लिए गया था। जहां पहले से ही अपने लोगों संग मौजूद बीरू यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी बुद्धन ने बीरू पर फायर झोंक दिया था। गोली उनके सिर के उपरी हिस्से में जा लगी थी। मौके की नजाकत को भांपते हुए बुद्धन वहां से फरार हो गया था। घायल को जिला अस्पताल लाया गया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। इस मामले में घायल बीरू के भाई मनोज यादव ने गांव के ही सात नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमे पुलिस ने तीन को पूर्व गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक को ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से धर-दबोचा। शेष तीन आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इधर घायल बीरू यादव की हालत स्थिर बनी हुई है, चिकित्सकों के मुताबिक जब तक होश नहीं आ हाता तब तक कुछ कह पाना कठिन है। इस संबंध में सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मामले में तीन अन्य लोगों को बहुत जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें