फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एजेंट के खाते से उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सरायं मुबारक गांव निवासी एक एलआईसी एजेंट के बैंक खाते से एक लाख तीन हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। शनिवार की देर शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि सराय मुबारक गांव निवासी एलआईसी एजेंट अशोक सिंह यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि 17 नवंबर की शाम करीब पांच बजे बैंक खाते से एक लाख तीन हजार रुपये की धनराशि हरि नाम के एक व्यक्ति ने धोखे से निकाल ली है। पुत्री की शादी चार दिसंबर को होनी थी। ऐसे में बैंक खाते में पांच लाख से ऊपर धनराशि थी। बीते 17 नवंबर को कई बार बायोमैट्रिक के लिए ओटीपी मिला। सोचा कि एलआईसी द्वारा ओटीपी मांगी जा रही है। इसी में फ्राड करके हमारे खाते से एक लाख तीन हजार रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि उसी दिन चार लाख रुपये बैंक से निकाल लिए थे। बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकाला गया तो फ्राड करने वाले का नाम केवल हरी दिख रहा है। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें